Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की एमडीएमए बरामद हुई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

अंबाला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अहम सफलता मिली है। पुलिस ने थाना पड़ाव क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 55 ग्राम स्मैक बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को नशे की सप्लाई चेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण इनपुट मिले। इन सुरागों के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दिल्ली में दबिश दी और मोबाकोचू डेविड नामक एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से नाइजीरिया का निवासी है और पिछले करीब दो वर्षों से दिल्ली में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में उसके पास से एमडीएमए बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 33 लाख रुपये आंकी गई है।प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़ा हुआ हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स कहां से लाई जाती थी और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 राज्यों में 656 किमी नई रेल लाइनें बिछेंगी

summer express, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के पांच राज्यों में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर, बढ़ने लगी गर्मी; 13 सितंबर तक बारिश के सीमित आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि, उमस में कुछ कमी आने से लोगों को आंशिक राहत मिली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 0.7 डिग्री...

फिलीपींस में यात्री फेरी में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 87 लोग लापता

summer express , मनीला। पश्चिमी फिलीपींस के समुद्री क्षेत्र में एक यात्री फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलीपींस कोस्ट गार्ड के मुताबिक, अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है...

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.