Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रामपुर मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा: हाइड्रा क्रेन से टकराई टेंपो ट्रैवलर, छह यात्री घायल

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला: अंबाला-सहारनपुर रोड पर गुरुवार तड़के रामपुर मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जम्मू से सहारनपुर जा रही एक टेंपो ट्रैवलर गलत दिशा में मुड़ रही हाइड्रा क्रेन से टकरा गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद हाइड्रा क्रेन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर जम्मू से यात्रियों को लेकर सहारनपुर जा रही थी। जब वाहन अंबाला छावनी के जगाधरी रोड स्थित रामपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक हाइड्रा क्रेन ने कथित रूप से रॉन्ग साइड से अचानक मोड़ लेने का प्रयास किया। टेंपो ट्रैवलर चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन अचानक सामने आए वाहन के कारण दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी गई और बाद में पुलिस की मदद से नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी चड्डा ने बताया कि हादसा हाइड्रा क्रेन चालक की लापरवाही के कारण हुआ। उनके अनुसार, क्रेन चालक गलत दिशा से आ रहा था और उसने मोड़ पर अचानक वाहन घुमा दिया, जिससे सामने से आ रही टेंपो ट्रैवलर उससे टकरा गई। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी तेजिंदर ने बताया कि पुलिस को टेंपो ट्रैवलर और हाइड्रा क्रेन की टक्कर की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेंपो ट्रैवलर जम्मू से सहारनपुर जा रही थी और रामपुर मोड़ के पास रॉन्ग साइड से आ रही हाइड्रा क्रेन से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार हाइड्रा चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.