Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा को लेकर जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला, नई भर्ती प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू किए जाने के मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पर लगातार गलत बयानबाजी करने के आरोप लगते रहे हैं और जब एचआरटीसी के एक कर्मचारी ने सार्वजनिक रूप से इस संबंध में टिप्पणी की, तो सरकार ने उसे आलोचना के रूप में लेने के बजाय सभी कर्मचारियों पर एस्मा लागू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आलोचना सहन नहीं कर पा रही है और विरोध के स्वर उठने पर कड़े कदम उठा रही है।नेता प्रतिपक्ष ने एचआरटीसी कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के बीच सरकार द्वारा अस्थायी आधार पर नई भर्ती किए जाने के फैसले पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि बिना पर्याप्त तैयारी और अनुभव वाले लोगों को परिवहन सेवाओं में शामिल करना यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, न कि जल्दबाजी में ऐसे निर्णय लेने चाहिए जिनका असर आम जनता पर पड़े।

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि वर्तमान सरकार खुद को कर्मचारी हितैषी बताती है, लेकिन प्रदेश का लगभग हर कर्मचारी वर्ग किसी न किसी मुद्दे को लेकर आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए कर्मचारियों के समर्थन में खुलकर खड़ी रहती थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसका रवैया पूरी तरह बदल गया है।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों द्वारा सरकार की आलोचना किए जाने के बावजूद कभी एस्मा जैसा कदम नहीं उठाया गया।उनके अनुसार, यह प्रदेश का पहला अवसर है जब एचआरटीसी कर्मचारियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई की गई है। जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की।इससे पहले मंडी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जयराम ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, भाजपा नेत्री पायल वैद्य समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.