Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए अलग पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम किया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भाखड़ा पाइपलाइन पर लगाए गए टी-कनेक्शन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराना संभव नहीं है।

ग्रामीणों के अनुसार मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि चानौत गांव को भविष्य में पेयजल की किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही गांव में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम शुरू कराया जाएगा।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने निकट भविष्य में चानौत गांव का दौरा करने की भी बात कही, ताकि वे स्वयं गांव की समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा ले सकें।

हालांकि पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों की प्रमुख मांग अब भी भाखड़ा पाइपलाइन के टी-कनेक्शन से पानी उपलब्ध कराने की बनी हुई है। मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद ग्रामीणों ने कहा कि वे आसपास के गांवों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। अब इस मुद्दे पर होने वाली अगली बैठक और ग्रामीणों के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा के 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को हर महीने मिलेगा 2 हजार रुपये जोखिम भत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत करीब 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को राहत देते हुए उन्हें हर महीने 2,000 रुपये जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत कर्मचारियों को अब सालाना प्रोत्साहन राशि के बजाय हर महीने निश्चित जोखिम भत्ते...

अंबाला कैंट में खुले गड्ढे में गिरने से नंदी की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट की इंदिरा कॉलोनी में स्टॉर्म वाटर परियोजना के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक नंदी की मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं की गई...

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.