Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विकसित ग्राम जी पर हिमाचल सरकार का हमला, अनिरुद्ध सिंह बोले- केंद्र ने बिना सलाह योजना का बदला नाम और स्वरूप

Summer express/शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित ग्राम जी’ करने और नए प्रावधान लागू करने पर हिमाचल सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी राज्य से राय लिए एकतरफा फैसला थोप दिया है। पहले मनरेगा में 100% खर्च केंद्र उठाता था, अब इसे 90:10 कर दिया गया है। इससे हिमाचल पर हर साल 164.63 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। मजदूरी भी 320 रुपये से घटाकर 247 रुपये कर दी गई है।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मांग आधारित योजना खत्म कर डिमांड ड्रिवन और सॉफ्टवेयर आधारित सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी राज्य में काम करना मुश्किल होगा। केंद्र पर मनरेगा स्टाफ का फरवरी से 20 करोड़ बकाया है। मजबूरी में इस एक्ट को अडॉप्ट करना पड़ेगा, वरना राज्य को स्कीम से बाहर कर दिया जाएगा।पहले पूरा खर्च केंद्र देता था। अब हिमाचल जैसे विशेष राज्यों के लिए 90:10 और अन्य राज्यों के लिए 60:40 कर दिया गया। इससे राज्य पर 164.63 करोड़ का एक्स्ट्रा बोझ पड़ेगा। मौजूदा रोजगार पर 12.54 करोड़ सालाना अतिरिक्त खर्च आएगा। केंद्र की अलोकेशन 0.914% है, जिससे 220-230 लाख मैनडेज ही मिलेंगे, जबकि हमने 395 लाख मैनडेज का काम किया है।हिमाचल 320 रुपये दिहाड़ी दे रहा था। केंद्र ने गैर-जनजातीय क्षेत्र की मजदूरी घटाकर 247 रुपये कर दी।  पहले टॉप-अप का प्रावधान था, अब उसके लिए केंद्र की अनुमति लेनी पड़ेगी। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार मजदूरी बढ़ाने की बजाय घटाई जा  रही।

पहले पंचायत-बीडीसी-जिला परिषद से प्लान पास होता था। अब ‘विकसित ग्राम पंचायत प्लान’ बनाना अनिवार्य है, जिसे पीएम गति शक्ति से जोड़ा जाएगा। केंद्र पर मनरेगा स्टाफ GRS, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर अकाउंटेंट का फरवरी से 20 करोड़ बकाया है। मनरेगा गरीब का सहारा है। नए बदलाव से हिमाचल की सालाना देनदारी 800 से 1000 करोड़ तक पहुंच सकती है। ये स्कीम सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह के समय शुरू हुई थी। मजबूरी में इसे अडॉप्ट करना पड़ेगा, नहीं तो हिमाचल को स्कीम से बाहर कर देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.