Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 24 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। उसका विवाह 30 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी अमित गुप्ता से हुआ था। दोनों हाल ही में पंचशील कॉलोनी स्थित अपने नए मकान में रहने आए थे और करीब एक महीने पहले ही गृह प्रवेश किया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अमित ने नेहा के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने कथित तौर पर पहले गला दबाने का प्रयास किया और फिर पानी से भरी बाल्टी में उसका चेहरा डुबोकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने चाचा को फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए आगे की स्थिति संभालने के लिए कहा। इसके बाद से आरोपी का मोबाइल फोन बंद है और वह फरार है।

सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसीपी सराय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।

मृतका के परिजनों के अनुसार, नेहा अपनी गर्भावस्था को लेकर बेहद खुश थी और परिवार आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि अमित अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। घटना के दिन भी नेहा से संपर्क नहीं हो पाने पर परिजन घर पहुंचे, जहां उसका शव मिला।

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...

धर्मशाला वन मंडल में 70 हेक्टेयर में पौधारोपण, 50% से अधिक पौधे जीवित रहने पर मिलेगा ₹1 लाख तक प्रोत्साहन

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:बरसात के मौसम के साथ धर्मशाला वन मंडल में पौधारोपण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। वन विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वन मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधे रोपे जा रहे हैं। इस वर्ष कंपन्सेट्री अफॉरेस्टेशन के तहत करीब 70 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग...

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा निकासी पर सवाल, 29 पेड़ों पर मिली अनियमितता

नूरपुर, संजीव महाजन-:वन मंडल नूरपुर के तहत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से विरोजा निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में निर्धारित नियमों के विपरीत चीड़ के पेड़ों पर टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने के साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.