Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम एक एंबुलेंस गंभीर मरीज को लेकर अस्पताल की ओर जा रही थी। जब एंबुलेंस पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के समीप पहुंची तो सामने से आ रही एक कैश वैन ने उसका रास्ता रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस को रास्ता देने के बजाय कैश वैन चालक ने एंबुलेंस चालक को ही वाहन पीछे करने के लिए कहा, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।उसी दौरान मौके पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे सब इंस्पेक्टर लालचंद ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कैश वैन चालक को वाहन पीछे हटाकर एंबुलेंस को पहले निकलने देने के निर्देश दिए। बावजूद इसके चालक ने पुलिस की बात मानने के बजाय बहस शुरू कर दी और सहयोगात्मक रवैया नहीं अपनाया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता देना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। एंबुलेंस को रास्ता न देने से मरीज की जान भी खतरे में पड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कैश वैन चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को तुरंत रास्ता दें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.