Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में 10 जुलाई से भिड़ेंगी टीमें, सीरीज में बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया

7 July, 2025 

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। एजबेस्टन में मिली 336 रनों की ऐतिहासिक जीत के बाद भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अब तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई, गुरुवार से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे होगी।

तीसरे टेस्ट में बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया

शुभमन गिल की अगुआई में युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने एजबेस्टन में जोरदार वापसी की और इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। इससे पहले लीड्स टेस्ट में भारत को हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में तीसरा टेस्ट दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त ले लेगी।

लॉर्ड्स में भारत का मिला-जुला प्रदर्शन

लॉर्ड्स के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली नहीं रहा है। भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल 19 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 12 में हार का सामना करना पड़ा है, 5 मैच ड्रॉ रहे हैं और सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। लॉर्ड्स में भारत का जीत प्रतिशत महज 10.50% है।

हालांकि, हाल के वर्षों में भारत ने यहां कुछ यादगार जीत भी हासिल की हैं। 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 95 रनों से हराया था। 2018 में भारत को पारी और 159 रनों से हार मिली थी, जबकि 2021 में टीम इंडिया ने 151 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.