7 July, 2025
अब Low डायबिटीज यानी हाइपोग्लाइसीमिया से पीड़ित लोगों के लिए राहत की खबर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप अपनी डाइट, दिनचर्या और समय पर दवा लेने की आदत पर ध्यान दें, तो इस स्थिति को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
समझें Low डायबिटीज:
जब ब्लड शुगर सामान्य से नीचे (70 mg/dL से कम) चला जाता है, तो इसे लो ब्लड शुगर कहा जाता है। इसके लक्षणों में कमजोरी, चक्कर, पसीना आना, घबराहट और बेहोशी शामिल हो सकते हैं।
अब ये आसान सावधानियाँ बनेंगी आपकी सेहत की ढाल:
- भूखा न रहें: हर 2-3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाना लें। खाली पेट रहने से शुगर और भी गिर सकती है।
- स्मार्ट स्नैक्स का सेवन करें: मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स, फल, या बिस्कुट साथ रखें।
- मीठा साथ रखें: ग्लूकोज़ टैबलेट या टॉफी हमेशा पास में रखें।
- डाइट में प्रोटीन और फाइबर शामिल करें: अंडे, दाल, सब्ज़ियाँ और साबुत अनाज बहुत मददगार होते हैं।
- दवाओं का समय तय रखें: इंसुलिन या अन्य दवाइयों को कभी न छोड़ें और डॉक्टर से नियमित संपर्क रखें।
योग और व्यायाम भी फायदेमंद:
हल्के-फुल्के व्यायाम जैसे ब्रिस्क वॉक, प्राणायाम, और मेडिटेशन से शरीर की एनर्जी बैलेंस होती है और तनाव भी कम होता है।
“Low डायबिटीज कोई डरने वाली स्थिति नहीं है, बस थोड़ी समझदारी और सतर्कता की जरूरत है,ख्याल रखें अपना और अपने अपनों का – क्योंकि छोटी सावधानियाँ बनती हैं बड़ी सुरक्षा।