Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून से पहले चुराह प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को जारी किए सख्त निर्देश

Summer express, मंजूर पठान, चंबा |चुराह उपमंडल में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कार्यकारी एसडीएम चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कि हाल ही में उपायुक्त चंबा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद उपमंडल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

मीडिया से बातचीत में कार्यकारी एसडीएम आशीष ठाकुर ने कहा कि मानसून के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पहले से ही जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भारी बारिश के दौरान चंबा-तीसा मुख्य मार्ग को यातायात के लिए सुचारु रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने तथा बिजली विभाग को मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न होने देने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी विभागों को अपनी मशीनरी और संसाधनों के साथ हर समय तैयार रहने को कहा गया है।

कार्यकारी एसडीएम आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना और आम जनता को राहत प्रदान करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गमाडा ने 67 करोड़ रुपये प्रति एकड़ में बेची जमीन, चंडीगढ़ में किसानों की जमीन का कलेक्टर रेट कम क्यों: पेंडू विकास मंच

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में किसानों की जमीन के कलेक्टर रेट और प्रशासन की ओर से जमीन की नीलामी दरों को लेकर चंडीगढ़ पेंडू विकास मंच ने सवाल उठाए हैं। मंच के प्रधान सतिंदर सिद्धू ने आरोप लगाया कि किसानों से जमीन अधिग्रहण के समय उन्हें बेहद कम मुआवजा दिया जाता है, जबकि...

राधाष्टमी से पहले निखरेगी डल झील, अंतिम दौर में पहुंचा सौंदर्यीकरण

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नडडी स्थित ऐतिहासिक डल झील राधाष्टमी पर्व से पहले नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगी। झील के सौंदर्यीकरण का काम इन दिनों अंतिम चरण में पहुंच गया है। बरसात के कारण निर्माण कार्य में कुछ देरी जरूर हुई, लेकिन अब अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। आगामी...

यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में हमीरपुर में सामान्य वर्ग की रैली, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: केंद्र सरकार की ओर से जारी यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में शनिवार को हमीरपुर शहर में सामान्य वर्ग के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। भोटा चौक से शुरू हुई रैली गांधी चौक तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नई गाइडलाइन को एकतरफा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई।...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

Summer express ऊना, राकेश-: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं...

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.