Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

Summer express/पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है। ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद के परिवार ने इसे पूरे जिले और देश के लिए गौरव की बात बताया है।

केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए छह जवानों के नाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक करते हुए उन्हें राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के रोल ऑफ ऑनर में शामिल किया है। नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की त्रि-आयामी (3D) वॉल पर वर्ष 2025 के खंड में भी इन वीर जवानों के नाम अंकित किए गए हैं।नेशनल वॉर मेमोरियल के त्याग चक्र की ग्रेनाइट दीवारों पर आजादी के बाद देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम, रैंक और यूनिट दर्ज हैं। अब इनमें पलवल जिले के गांव मोहम्मदपुर निवासी लांस नायक दिनेश कुमार का नाम भी हमेशा के लिए अमर हो गया है।गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सैन्य तनाव रहा और 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्षविराम लागू हुआ।लांस नायक दिनेश कुमार उस समय पुंछ सेक्टर में तैनात थे। पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ मोर्चा संभाला और वीरगति को प्राप्त हुए।

शहीद की पत्नी सीमा देवी ने कहा कि उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व है। उन्होंने बताया कि केंद्र और हरियाणा सरकार ने परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की है। गांव में शहीद स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है, गांव, स्कूल और पार्क का नाम भी शहीद दिनेश कुमार के नाम पर रखा गया है। सरकार ने आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर नियुक्ति भी दी है, जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया।

वहीं हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि शहीद किसी एक परिवार या गांव का नहीं, बल्कि पूरे समाज, प्रदेश और देश का गौरव होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नेशनल वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज होना देश की ओर से वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...

मासूम शर्मा का ‘तत्वदर्शी’ गाना रिलीज होते ही विवादों में, पाखंड पर उठाए सवाल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का नया गाना ‘तत्वदर्शी’ रिलीज होते ही चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। 26 अगस्त को मासूम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब साढ़े तीन मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। गाने के बोलों में कथित पाखंड, डेरों और धर्म के नाम पर...

गुरुग्राम में 600 किलोमीटर सीवर-ड्रेनेज नेटवर्क का होगा सर्वे, सड़क धंसने की घटनाओं पर लगेगी लगाम

Summer express, गुरुग्राम। मानसून के दौरान लगातार सामने आ रही सड़क धंसने की घटनाओं ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की चिंता बढ़ा दी है। शहर की सड़कों के नीचे बिछे पुराने सीवर और स्ट्रॉम वाटर ड्रेन नेटवर्क की स्थिति जानने के लिए जीएमडीए करीब 600 किलोमीटर लंबे भूमिगत नेटवर्क का तकनीकी सर्वे कराने जा...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

Summer express/शिमला, संजू-: नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक...

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.