Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में गर्मी का कहर : फरीदकोट में पारा 45.7 डिग्री पहुंचा, 1 जुलाई से बारिश के आसार

Summer express, अमृतसर I पंजाब में रविवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, शनिवार की तुलना में रविवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रही।

रविवार को पंजाब का सबसे गर्म जिला फरीदकोट रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा हवाई अड्डे पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पटियाला में 41.1 डिग्री, चंडीगढ़ में 41 डिग्री, लुधियाना में 39.6 डिग्री, पठानकोट में 38.1 डिग्री और अमृतसर में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सीमावर्ती जिलों अमृतसर और पठानकोट में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को राहत नहीं दी।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 29 और 30 जून को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन दो दिनों के दौरान राज्य में कहीं भी विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि उमस भरी गर्मी का असर जारी रहेगा।

हालांकि, 1 जुलाई से पंजाब के मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, 1 जुलाई को पठानकोट और गुरदासपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, फिरोजपुर, मोगा, मुक्तसर, बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, बरनाला और संगरूर जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई को बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर, संगरूर और मानसा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, असम में 300 मीटर लंबा पुल बहा, अरुणाचल में तीन की मौत

Summer express, दिसपुर। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गए हैं। असम में जहां एक 300 मीटर लंबा लोहे का पुल तेज बहाव...

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा किशनगढ़ क्षेत्र के पास उस समय हुआ, जब दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स...

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर सैन्य कार्रवाई तेज, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

Summer express, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाते हुए 29 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, जिसमें आतंकवादी ठिकानों और पनाहगाहों को निशाना बनाया गया।...

शूलिनी मेले में बड़ा हादसा टला: हवा वाला मिकी माउस झूला ढहने से कई बच्चे दबे, ऑपरेटर मौके से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:सोलन के ऐतिहासिक शूलिनी मेले में रविवार शाम बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई। शाम करीब 6:45 बजे मेले में स्थापित हवा से फुलाए गए विशालकाय मिकी माउस झूले की अचानक हवा निकल गई, जिससे पूरा ढांचा देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के समय झूले पर खेल...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.