Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत 2026 में करेगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी, वैश्विक मंच पर फिर दिखेगा नेतृत्व

नई दिल्ली | भारत को 2026 में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है, जो देश के आर्थिक विकास, नवाचार और बहुपक्षीय सहयोग में वैश्विक नेतृत्व को एक बार फिर रेखांकित करेगा। यह घोषणा देश के लिए एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि मानी जा रही है।

ब्रिक्स कृषि परिषद के अध्यक्ष और पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि “भारत दक्षिण की आवाज़ बनकर उभरा है और उसकी प्रतिष्ठा वैश्विक मंचों पर लगातार मजबूत हो रही है। जी20 की तरह ही यह शिखर सम्मेलन भी भारत को समावेशी विकास मॉडल और रणनीतिक नेतृत्व को प्रस्तुत करने का सुनहरा मौका देगा।”

डॉ. साहनी ने हाल ही में ब्राजील में संपन्न ब्रिक्स 2025 शिखर सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा कि भारत को वहां बड़ी कूटनीतिक सफलताएं मिलीं। इनमें पहुलेगाम आतंकी हमले और सीमा पार आतंकवाद की निंदा, साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए चीन और रूस समेत सभी ब्रिक्स देशों का समर्थन, उल्लेखनीय है।

खाद्य और आपूर्ति श्रृंखला पर भारत की चिंताओं को मिली जगह

ब्रिक्स कृषि परिषद के अध्यक्ष के रूप में डॉ. साहनी ने बताया कि शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स अनाज विनिमय के मुद्दे को प्राथमिकता दी गई और खाद्य, ईंधन और उर्वरक आपूर्ति श्रृंखला पर भारत की चिंताओं को सम्मिलित किया गया, जो भविष्य के लिए उत्साहजनक संकेत है।

डिजिटल इंडिया की वैश्विक सराहना

डॉ. साहनी ने कहा कि सम्मेलन में एआई गवर्नेंस, यूपीआई, डिजिटलीकरण और फिनटेक इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में भारत के नेतृत्व की खुलकर सराहना की गई। साथ ही, ब्रिक्स स्टार्टअप फोरम में भारत की भूमिका और स्टार्टअप नॉलेज हब के शुभारंभ को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

भारत को मिला COP33 के लिए समर्थन

उन्होंने यह भी बताया कि भारत के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है कि सभी ब्रिक्स देशों ने वर्ष 2028 में होने वाले COP33 (जलवायु परिवर्तन सम्मेलन) की मेजबानी के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

भारत की 2026 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी स्थिति को और मजबूत करेगी, बल्कि वैश्विक मुद्दों पर नेतृत्व देने का अवसर भी प्रदान करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.