Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा को न्याय दिलाने की मांग पर आमरण अनशन को निकले पिता को पुलिस ने रोका

Summer express, भिवानी। भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उनका काफिला गांव कुडलवास के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, संजय ने जिला प्रशासन को पहले ही 29 जून से लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था। इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कुडलवास क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। जैसे ही संजय अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

घटना के बाद कुडलवास में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौजूद हैं। स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौके की जानकारी दे दी गई है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

वहीं, मनीषा के पिता संजय अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर हाल में आमरण अनशन पर बैठेंगे। दूसरी ओर, पुलिस और प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

फिलहाल, कुडलवास में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन तथा परिजनों के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - कुल्लू में ईडी अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, 25 लाख की मांग

पठानकोट में 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच तेज, ED खंगाल रही रिकॉर्ड

Summer express, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में करीब 500 करोड़ रुपये की पंचायत जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेज कर दी है। एजेंसी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण, नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। यह मामला पंचायत की जमीन को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.