Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी: उपराज्यपाल ने की प्रथम पूजा

एजेंसी | श्रीनगर

वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के शुभारंभ से पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को बाबा अमरनाथ की प्रथम पूजा (प्रथम पूजन) कर यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों, संत समाज तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।
इस वर्ष बाबा अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त को पवित्र छड़ी मुबारक के अमरनाथ गुफा पहुंचने के साथ संपन्न होगी। यात्रा के लिए श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम मार्ग और अपेक्षाकृत छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा तक पहुंच सकेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि मार्गों पर सुरक्षा, चिकित्सा सेवाएं, आवास, पेयजल, स्वच्छता, संचार और आपदा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न पड़ावों पर स्वास्थ्य शिविर, कंट्रोल रूम और सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
यात्रा से पहले दोनों मार्गों पर सड़क मरम्मत, ट्रैक की सफाई और लंगर स्थलों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे यात्रा मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जबकि ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक निगरानी उपकरणों के माध्यम से लगातार नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने मौसम की स्थिति पर भी विशेष निगरानी रखने की व्यवस्था की है ताकि खराब मौसम की स्थिति में श्रद्धालुओं को समय पर जानकारी और सहायता मिल सके।
बड़ी संख्या में पंजीकरण: देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर निकलें, स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन की एडवाइजरी का अनुपालन करें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है। श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े, वर्षा से बचाव के साधन, आवश्यक दवाइयां और पर्याप्त स्वास्थ्य सावधानियों के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.