Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से फिलहाल इनकार कर दिया है।
अदालत ने याचिकाकर्ताओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहले अर्जेंसी (तत्काल सुनवाई) का अनुरोध करने को कहा है।
इस बीच, सभी आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों की रिमांड नहीं मांगा। फिर कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। तब तक आरोपी जेल में ही रहेंगे। वहीं, जांच एजेंसियों के अनुसार, चढ़ावे से जुड़े धन के जमा होने और बैंक खातों में
हुए लेनदेन की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस संबंधित बैंकों से खातों का विवरण, लेनदेन का रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेज जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित गड़बड़ियों में किसी प्रकार की वित्तीय हेराफेरी हुई या नहीं। जांच के दूसरे चरण में बैंक अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है और उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि बैंक रिकॉर्ड, दान रजिस्टर, ऑडिट दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए जाने चाहिए ताकि जांच प्रभावित न हो। हालांकि शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि तत्काल सुनवाई के लिए पहले नियमानुसार अर्जेंसी आवेदन देना होगा।
सुरक्षा संबंधी कमियां: उधर, एसआईटी अपनी जांच को कई स्तरों पर आगे बढ़ा रही है। प्रारंभिक जांच में मंदिर परिसर की निगरानी व्यवस्था, नकदी गिनने की प्रक्रिया, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और बैंक में नकदी जमा करने की प्रणाली में कुछ प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आने की बात कही गई है। हालांकि एसआईटी ने अभी किसी भी व्यक्ति को अंतिम रूप से दोषी नहीं ठहराया है और
जांच जारी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट...

कैथल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, हजारों राजस्व फाइलें अटकीं

Summer express ,कैथल, (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है और...

हरियाणा विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने उठाए मुद्दे

Summer express , चंडीगढ़, (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोष प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.