Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लागू होगा वीबीजीआरएएम, राज्य को मिलेंगे 590 करोड़ रुपये

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर 1 जुलाई से विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबीजीआरएएम) लागू किया जाएगा। नई योजना के तहत हरियाणा को विभिन्न विकास कार्यों के संचालन के लिए 590 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सहमति बनी है।

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 27 और 28 जून को नई दिल्ली में वीबीजीआरएएम को लागू करने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक और सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने भी भाग लिया।

डॉ. चौहान के अनुसार, राज्य सरकार 1 जुलाई से योजना लागू करने के लिए अधिसूचना जारी करेगी। केंद्र सरकार ने राज्यों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजना में आवश्यक संशोधन और प्रावधान शामिल करने की भी अनुमति दी है, ताकि इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने देशभर में वीबीजीआरएएम के क्रियान्वयन के लिए 95 हजार करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। वहीं, हरियाणा सरकार भी अपने हिस्से के रूप में करीब 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान देगी।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 जुलाई को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से इस नई योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों के लिए देशभर में नई व्यवस्था लागू होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

summer express, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को इस मामले में संबंधित उच्च न्यायालय का रुख करने की...

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

Summer express, मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...

गुरुग्राम में रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट, एमजी रोड पर वायरल वीडियो से मचा बवाल

Summer express, गुरुग्राम । हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ युवाओं को खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों की ओर धकेलती नजर आ रही है। शहर की सबसे व्यस्त और पॉश सड़कों में शामिल एमजी रोड पर एक युवक का चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.