Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट, यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में जलभराव

हिसार |  हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने राज्य भर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार यमुनानगर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि अन्य सभी जिलों में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है।

पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक और हिसार सहित अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में छिटपुट बारिश हो सकती है।

सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में यह बारिश 10 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में अब तक इस सीजन में सामान्य से 37% अधिक बारिश दर्ज की गई है। जहां औसतन 78.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां अब तक 107.4 मिमी बारिश हो चुकी है।

इससे पहले 7 जुलाई को प्रदेश के 8 जिलों में हुई बारिश के कारण हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, झज्जर और फरीदाबाद जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर सरकारी भवनों, बस स्टैंड और थाना परिसरों में पानी भर गया। यहां तक कि दोपहिया वाहन भी पानी में डूब गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...

लाहलड़ी में सड़क हादसा: टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर के लाहलड़ी में सोमवार देर शाम टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच...

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी...

कमान सराय में पार्किंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस ने शुल्क देने से किया इनकार

Summer express, बलिंदर कुमार, गुरुग्राम। शहर के कमान सराय में नगर निगम की ओर से पार्किंग शुरू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू की गई पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई...

दिवाली पर कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 57 नमूनों में तीन जांच में फेल

Summer express,कैथल (बलिंदर कुमार)। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से दूध, घी, पनीर और दूध से बनी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पिछले डेढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.