Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किंग चार्ल्स के आधिकारिक विवरण से 500 साल पुरानी डिफेंडर ऑफ द फेथ उपाधि हटी

एजेंसी। लंदन

ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय के आधिकारिक विवरण में बड़ा बदलाव किया गया है। ब्रिटिश शाही परिवार की वार्षिक सॉवरेन ग्रांट रिपोर्ट 2025-26 में सदियों पुरानी ‘डिफेंडर ऑफ द फेथ’ उपाधि का उल्लेख हटाकर नई शब्दावली अपनाई गई है।
अब आधिकारिक विवरण में कहा गया है कि सम्राट इंग्लैंड के चर्च के सुप्रीम गवर्नर हैं और ब्रिटेन जैसे बहुधार्मिक (मल्टी-फेथ) समाज में सभी आस्थाओं के लिए स्थान और संरक्षण सुनिश्चित करते हैं।
‘डिफेंडर ऑफ द फेथ’ की उपाधि का इतिहास लगभग 500 वर्ष पुराना है। वर्ष 1521 में पोप लियो दशम ने तत्कालीन ब्रिटिश सम्राट हेनरी अष्टम को यह सम्मान प्रदान किया था। बाद में यह ब्रिटिश राजशाही की आधिकारिक परंपरा का हिस्सा बन गया और तब से हर सम्राट के औपचारिक परिचय में शामिल रहा।
हालांकि, यह बदलाव संवैधानिक भूमिका में परिवर्तन नहीं माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, किंग चार्ल्स अब भी चर्च ऑफ इंग्लैंड के सुप्रीम गवर्नर हैं और उनकी कानूनी तथा धार्मिक जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बदलाव केवल आधिकारिक विवरण की भाषा में किया गया है, जिससे आधुनिक और बहुधार्मिक ब्रिटेन की छवि को अधिक स्पष्ट रूप से दर्शाया जा सके।
यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि किंग चार्ल्स ने 1994 में प्रिंस ऑफ वेल्स रहते हुए कहा था कि वह स्वयं को केवल एक धर्म का नहीं, बल्कि सभी धर्मों का संरक्षक मानना पसंद करेंगे।
मौजूदा संशोधन को उसी सोच का विस्तार माना जा रहा है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर ब्रिटेन में राजनीतिक और धार्मिक स्तर पर बहस भी तेज हो गई है। कुछ लोगों ने इसे बदलते सामाजिक परिवेश के अनुरूप कदम बताया है, जबकि अन्य इसे ऐतिहासिक परंपरा से दूरी के रूप में देख रहे हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मां ने नहर में फेंके अपने बच्चे

सागर पाहवा | मोहालीमोहाली के मटौर गांव में एक बहुत ही दुखद घटना हुई है, जिससे पूरा इलाका सदमे में है। एक महिला पर आरोप है कि उसने सोमवार दोपहर को मेला दिखाने के बहाने अपने तीन छोटे बच्चों को घर से ले जाकर सरहिंद नहर में फेंक दिया।ससुराल वालों के आरोपों के मुताबिक, शकुंतला...

मिशन क्लीन पंजाब सिर्फ बैनर तक सिमटा

गुरमीत सिंह | डेराबस्सीसरकार द्वारा शुरू की गई मिशन क्लीन पंजाब नामक राज्य स्तरीय सफाई अभियान डेराबसी में केवल बैनरों और उद्घाटन तक सीमित दिख रहा है। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य सड़क पर सब्जी मंडी के बाहर रोज सुबह कचरे के ढेर लग जाते हैं और वहां की स्थिति डंपिंग ग्राउंड जैसी बन जाती है। इससे न...

पार्षद उभ्भा ने विधायक कुलवंत से की मुलाकात

सागर पाहवा | मोहालीवार्ड नंबर 41 की पार्षद गुरप्रीत कौर उभ्भा ने अपने पति हरदेव सिंह उभ्भा के साथ मोहाली विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात की।वार्ड नंबर 41 के अंतर्गत आने वाले गांव संभालकी, गांव नानू माजरा, वेव एस्टेट सेक्टर-85, प्रीत सिटी सेक्टर-86 और सेक्टर-88 के निवासियों की प्रमुख समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर...

बिजली कटों से रातों को जाग रहे लोग

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरलगातार तेज़ गर्मी और बढ़ी हुई उमस के बीच मंगलवार को ज़ीरकपुर और डेराबस्सी के निवासियों को लंबे कट के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जीरकपुर पावरकॉम अधिकारियों द्वारा जारी संदेश के अनुसार पहले 66 केवी रामगढ़ भुड्डा ग्रिड पर नए 20 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर को चालू करने के लिए...

घोषणापत्र में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, एक साल बाद प्रदर्शन की नौटंकी

मोनिका रावत | चंडीगढ़भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस द्वारा 20,000 लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रदर्शन जनता की चिंता नहीं, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी है।संजीव राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.