Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेराबस्सी में लाइफ केयर फाउंडेशन की नई सेंट्रल चैरिटेबल लैब का उद्घाटन

गुरमीत सिंह | डेराबस्सी

मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी और प्रसिद्ध पंजाबी गायक तरसेम जस्सड़ भी पहुंचे
मानवता की सेवा को समर्पित गैर-लाभकारी संस्था ‘लाइफ केयर फाउंडेशन’ ने डेराबस्सी में अपनी नई सेंट्रल चैरिटेबल पैथोलॉजी लैब का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म श्री जतिंदर सिंह शंटी (सदस्य, पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़) और प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अभिनेता तरसैम जस्सड़ विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्य अतिथियों ने लैब का औपचारिक उद्घाटन किया। लैब के प्रबंधकों ने बताया कि अक्टूबर 2020 से शुरू हुआ यह सेवा अभियान अब पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 200 से अधिक सेंटरों तक फैल चुका है, जहां वार्षिक 14 लाख से अधिक मरीजों को “नो प्रॉफिट – नो लॉस” के आधार पर किफायती और भरोसेमंद सेवाएं दी जा रही हैं। यह लैब एन ए बी एल मान्यता प्राप्त है। संस्था हर महीने 1,000 से अधिक कैंसर और किडनी (गुर्दे) के मरीजों को प्री-कीमोथैरेपी और प्री-डायलिसिस टेस्टिंग में मुफ्त सहायता भी प्रदान करती है। मुख्य अतिथियों ने फाउंडेशन के इस मानवतावादी प्रयास की प्रशंसा की और बताया कि ऐसी चैरिटेबल लैबें जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होती हैं ताकि कोई भी आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे। संस्था प्रबंधक अवतार सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह हमारी नहीं बल्कि समाज की अपनी लैब है। अवतार सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2020 में डेराबस्सी से शुरू हुई यह संस्था आज पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में 200 से अधिक कलेक्शन सेंटरों के जरिए हर महीने 1 लाख से ज्यादा मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रही है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का कोई भी व्यक्ति महंगे टेस्ट या जानकारी की कमी के कारण आवश्यक स्वास्थ्य जांच से वंचित न रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.