Facebook-f Youtube X-twitter

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: पल्लेकेले में तीसरे वनडे पर निगाहें

8 July, 2025 

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया है, जिससे यह मैच निर्णायक बन गया है।

पहले दो मुकाबलों का हाल
पहले वनडे में श्रीलंका ने 77 रन से शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बांग्लादेश ने वापसी करते हुए दूसरा मैच 16 रन से अपने नाम किया। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह तीसरा वनडे ट्रॉफी के लिहाज से अहम बन गया है।

पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को रन बनाने के अच्छे मौके देती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवरों में स्विंग और उछाल से मदद मिल सकती है। हालांकि, बारिश के चलते पिच की नमी खेल को प्रभावित कर सकती है।

निर्णायक मुकाबले में बारिश डाल सकती है खलल

मौसम विभाग ने मैच के दिन बारिश की संभावना जताई है। पिछले पांच वनडे मुकाबलों में बारिश की वजह से ओवरों में कटौती की गई या मैच रद्द हुआ। इस कारण मंगलवार का मुकाबला भी प्रभावित हो सकता है।

संभावित बदलाव

  • श्रीलंका: गेंदबाजी और लोअर ऑर्डर को मजबूत करने के लिए मिलान रतनायके को मौका मिल सकता है।
  • बांग्लादेश: तेज गेंदबाजी में मजबूती लाने के लिए हसन महमूद की जगह तस्कीन अहमद को टीम में शामिल किया जा सकता है।

अब तक का आपसी रिकॉर्ड
दोनों टीमों ने 1986 से अब तक कुल 59 वनडे खेले हैं। श्रीलंका ने 44 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश केवल 13 मैच जीत सका है। दो मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

पिछले 10 मुकाबलों का प्रदर्शन
हालिया 10 वनडे में दोनों टीमों ने बराबरी की टक्कर दी है, जहां दोनों ने पांच-पांच मुकाबले जीते हैं। इससे यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा।

वनडे के बाद T20 सीरीज भी
इस निर्णायक मुकाबले के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की T20 सीरीज में आमने-सामने होंगी।


संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: निशान मदुष्का, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, महेश दीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, जेफ्री वेंडरसे, अविष्का फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मिलान रतनायके, ईशान मलिंगा।

बांग्लादेश: परवेज हुसैन एमोन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर), तनजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, लिटन दास, मोहम्मद नईम, रिशद हुसैन, नाहिद राणा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.