Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में नहरों-नदियों में नहाने पर पाबंदी, 3 सितंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध

जालंधर | जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नहरों और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डूबने जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। इसी को देखते हुए जालंधर के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने नहरों और नदियों में नहाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह प्रतिबंध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत लगाया गया है और 3 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

आदेशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि नहरों और नदियों में नहाना जानलेवा साबित हो सकता है और इससे गंभीर हादसे हो सकते हैं। ऐसे में इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने गांवों के सरपंचों, नंबरदारों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें और आदेशों की पालना कराएं।

इसके अलावा नहरी और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को भी सतर्क रहने और नहरों-नदियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी व्यक्ति द्वारा इन आदेशों का उल्लंघन न हो सके।

यदि कोई व्यक्ति इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता पाया गया, तो पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन जल स्रोतों से दूर रहें और बच्चों को भी इन स्थानों के पास न जाने दें।

यह प्रतिबंध पूरी तरह एहतियाती कदम के तहत लगाया गया है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मतभेद संगठन के भीतर सुलझाएं,पार्टी के मुद्दे सोशल मीडिया पर नहीं,संवाद और अनुशासन ही कांग्रेस की ताकत- कृषि मंत्री 

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे और सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल...

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.