Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जून में चंडीगढ़ का जीएसटी राजस्व 11 प्रतिशत बढ़ा, 205 करोड़ रुपये का हुआ संग्रहमोनिका रावत

Summer express, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में जीएसटी संग्रह की रफ्तार लगातार मजबूत बनी हुई है। जून 2026 में पोस्ट सेटलमेंट आधार पर चंडीगढ़ को 205 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो जून 2025 के 184 करोड़ रुपये की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

वहीं चालू वित्त वर्ष में जून 2026 तक कुल जीएसटी संग्रह 713 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वर्ष इसी अवधि यानी जून 2025 तक यह आंकड़ा 552 करोड़ रुपये था। इस तरह चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कर अधिकारियों के अनुसार, जीएसटी संग्रह में यह वृद्धि चंडीगढ़ में व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार, बेहतर कर अनुपालन और कर संग्रह व्यवस्था में सुधार का संकेत है। लगातार बढ़ रहा राजस्व प्रशासन के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, क्योंकि इससे विकास कार्यों और सार्वजनिक सेवाओं के लिए वित्तीय संसाधन मजबूत होंगे।जून माह के आंकड़ों से स्पष्ट है कि चंडीगढ़ में कर संग्रह की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही है और वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत सकारात्मक रुझान के साथ हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला...

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.