Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आरटीआई का असर: 165 दिनों बाद जागा प्रशासन गरीब दिव्यांग दलित की जमीन पर कब्जे के मामले में जांच शुरू 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:प्रशासन की सुस्ती और रसूखदारों के दबाव के आगे बेबस एक गरीब दिव्यांग दलित की चीख आखिरकार 165 दिनों बाद सूचना का अधिकार  कानून के डंडे से प्रशासनिक गलियारों तक पहुंची। उप-मंडल बालीचौकी के तहत आने वाले जीतराम की शिकायत पर आखिरकार राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।पीड़ित जीतराम (अनुसूचित जाति से संबंधित) ने19 जनवरी 2026 को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) बालीचौकी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी भूमि की निशानदेही करने और अवैध अतिक्रमण को रोकने की गुहार लगाई थी।

शिकायत के मुताबिक 7 वर्ष पूर्व का सौदा उच्च जाति के एक प्रभावशाली व्यक्ति विजयपाल ने जीतराम से पांच बिस्वा जमीन खरीदी थी।अवैध कब्जा और रातों-रात निर्माण का आरोप है कि विजयपाल ने खरीदी गई पांच बिस्वा जमीन से कई गुना अधिक भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया और जेसीबी से उसे समतल कर दिया।रसूखदार व्यक्ति ने रातों-रात वहां सड़क का निर्माण कर दिया और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सरकारी डंगे (रिटेनिंग वॉल) भी लगवा दिए।जीतराम ने अपनी अर्जी में साफ तौर पर निशानदेही करने और इस अवैध निर्माण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी।बार-बार सरकारी दफ्तरों की चौखट पर माथा टेकने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़ित जीतराम ने आरटीआई एक्टिविस्ट संतराम से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए संतराम ने 23 जून 2026 को सूचना का अधिकार अधिनियम  के तहत एसडीएम कार्यालय से इस मामले में हुई अब तक की कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांग लिया।आरटीआई के जरिए पता चला कि जीतराम के आवेदन को प्रशासन ने 11 फरवरी 2026 को ही तहसीलदार बालीचौकी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया था, लेकिन फाइल धूल फांक रही थी। 

 30 जून को मौके पर पहुंची भारी-भरकम टीम

आरटीआई लगते ही हरकत में आए प्रशासन ने 30 जून  को शाम 4:00 बजे राजस्व विभाग के कानूनगो, पटवारी, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता  और वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड को मौके पर भेजा। इस दौरान मुशतिरख खाताधारक जीतराम, वालेराम, आत्माराम के साथ-साथ सतीश शर्मा, संतराम और दुले सिंह भी उपस्थित रहे।आरटीआई कार्यकर्ता संतराम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है। एक गरीब, दिव्यांग और दलित परिवार को सत्ता और रसूख के दम पर बर्बाद किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब मौके पर जांच करने गई टीम को भी आरोपी विजयपाल ने फोन पर 10-15 मिनट लंबी बात करके प्रभावित और दबाव में लेने की कोशिश की।

संतराम ने साफ कहा है कि इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। वे जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बावजूद पीड़ित को न्याय नहीं मिला, तो वे माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.