Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में नशा तस्कर का दुस्साहस: पुलिस पर चढ़ाई SUV, कांस्टेबल गंभीर घायल, आरोपी फरार

खन्ना |  पंजाब में नशा तस्करी पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रही पुलिस को अब तस्करों के बढ़ते दुस्साहस का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला लुधियाना के मलौद थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक नशा तस्कर ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर आरोपी ने अपनी सफेद सफारी गाड़ी पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी और फरार हो गया। हमले में एक सीनियर कांस्टेबल करमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान जसवीर सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दोराहा के कद्दों गांव का रहने वाला है और इन दिनों मदनीपुर (मलौद) में रह रहा है। जस्सा पर पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।

घायल कांस्टेबल करमजीत सिंह ने बताया कि वह थाना प्रभारी सतनाम सिंह और कांस्टेबल नवप्रीत सिंह के साथ शनिवार देर रात गांव सिहोड़ा के पास धमोट रोड पर गश्त कर रहे थे। करीब रात 12:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि जस्सा सफेद सफारी में अपने साथियों के साथ धमोट की ओर से आ रहा है।

पुलिस ने उसे रोकने के लिए टॉर्च से इशारा किया, लेकिन जस्सा ने वाहन की रफ्तार बढ़ाते हुए सीधे पुलिस टीम को टक्कर मार दी। इस हमले में कांस्टेबल करमजीत के पैर, कूल्हे, कोहनी और हाथ में गंभीर चोटें आईं। आरोपी अपनी गाड़ी पुलिस की स्विफ्ट कार से टकराकर निकल गया और दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ फरार हो गया।

घटना के बाद एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देश पर आरोपी जस्सा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।

डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि हमलावरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...

लाहलड़ी में सड़क हादसा: टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर के लाहलड़ी में सोमवार देर शाम टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच...

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी...

कमान सराय में पार्किंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस ने शुल्क देने से किया इनकार

Summer express, बलिंदर कुमार, गुरुग्राम। शहर के कमान सराय में नगर निगम की ओर से पार्किंग शुरू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू की गई पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई...

दिवाली पर कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 57 नमूनों में तीन जांच में फेल

Summer express,कैथल (बलिंदर कुमार)। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से दूध, घी, पनीर और दूध से बनी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पिछले डेढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.