Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में अमृत सरोवर और सिविल अस्पताल रिनोवेशन कार्यों का शुभारंभ, विपक्ष पर बरसे राज्य मंत्री गौरव गौतम

सुंदर कुंडू | पलवल
हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्यों और नागरिक अस्पताल के रिनोवेशन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा नेता मनोज रावत, उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पलवल जिले में 10 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 24 अमृत सरोवरों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कराया गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल को करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान गौरव गौतम ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब चुनाव प्रचार को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि जिन नेताओं और उनके परिवारों पर खुद गंभीर आरोप रहे हैं, वे भाजपा सरकार पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। गौरव गौतम ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को बार-बार चुनावों में नकारकर घर बैठाने का काम किया है और अब विपक्ष केवल आरोप लगाने की राजनीति कर रहा है। रेवाड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कुछ विधायकों की अनुपस्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है और भाजपा पूरी तरह संगठित पार्टी है।
गौरव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में 222.97 करोड़ रुपये की लागत से 325 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया है। वहीं ‘स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत 114 करोड़ रुपये की लागत से सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।
इसी दिशा में पलवल जिले में सीवरेज लाइन, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पलवल को आधुनिक और विकसित शहर के रूप में नई पहचान दिलाई जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.