Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी

अंकुर कपूर | अंबाला
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई।
पिछले कुछ समय से अंबाला समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्तर भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है, जहां से देश के विभिन्न राज्यों और बड़े शहरों के लिए रेल सेवाएं संचालित होती हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, स्टेशन को पहले भी धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं, जिसके चलते समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाते रहे हैं।
अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की भी जांच की गई। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को दें।
जीआरपी के सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने बताया कि जब भी रेलवे स्टेशन या रेल ट्रैक को लेकर किसी प्रकार की धमकी मिलती है, तब डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जाता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं, जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की...

मंडी बाईपास टनल निर्माण में 60 फीसदी खुदाई पूरी,सितंबर 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही दो टनलों के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। टनलों की खुदाई का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सितंबर 2027 तक पूरे प्रोजेक्ट...

625 पेटी शराब से लदा वाहन पकड़ा, डिस्टिलरी पर भी कार्रवाई

summer express, चंडीगढ़। आबकारी कानूनों के उल्लंघन और शराब की अवैध आवाजाही के खिलाफ चंडीगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग और चंडीगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वाहन को रोककर उसमें करीब 625 पेटी शराब बरामद की। विभाग ने शराब की खेप के स्रोत और उसकी आवाजाही को...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान...

फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाइजीरिया और कैमरून के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.