Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून से पहले यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता

यमुनानगर। प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो सके हैं, जबकि 12 परियोजनाएं अभी अधूरी हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में शामिल कमालपुर में कटाव रोकने के लिए चल रहा पत्थर डालने का कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस बार जिले में कुल 34 बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रस्तावित हैं, जिन पर करीब 43 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन की ओर से इन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए लगातार निर्देश दिए गए थे। उपायुक्त प्रीति ने संबंधित अधिकारियों और एसडीएम को नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर कार्य अधर में लटके हुए हैं। ऐसे में मानसून के दौरान नदियों में जलस्तर बढ़ने पर कटाव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगरानी व्यवस्था के बावजूद कई स्थानों पर निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। कमालपुर गांव, जो यमुना नदी के किनारे स्थित है, पिछले वर्ष गंभीर कटाव की चपेट में आ गया था। हालात इतने खराब हो गए थे कि ग्रामीणों ने पलायन तक शुरू कर दिया था। इसके बावजूद इस बार भी सुरक्षा कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाए हैं।
वहीं, गुमथला क्षेत्र में यमुना नहर के किनारों पर हो रहे निर्माण कार्यों में छोटे और कमजोर पत्थरों के इस्तेमाल के आरोप भी सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया तो मानसून के दौरान हालात और खराब हो सकते हैं।
बाढ़ के लिहाज से यमुनानगर जिला हर साल सबसे संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है।
हथनीकुंड बैराज से लेकर गुमथला राव तक कई गांव हर वर्ष बाढ़ और कटाव से प्रभावित होते हैं। खेतों के साथ-साथ आबादी वाले क्षेत्रों तक पानी पहुंच जाता है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
सोम और पथराला नदियां भी साढौरा, जगाधरी, रादौर और यमुनानगर क्षेत्र के कई गांवों में तबाही मचाती हैं। माली माजरा, नवाजपुर, कमालपुर, ओदरी, लापरा, बीबीपुर, रामपुर गेंडा, लालछप्पर, गुमथला और अन्य कई गांव हर साल बाढ़ के खतरे से जूझते हैं।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता और कमालपुर निवासी विकास राणा ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए थे, लेकिन अब भी कई स्थानों पर काम अधूरा पड़ा है।
उन्हेड़ी गांव के निवासी रामबीर सिंह चौहान ने कहा कि हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बाढ़ से स्थायी राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने अवैध खनन को भी यमुना नदी में बढ़ते कटाव की बड़ी वजह बताया।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन राहिल सैनी ने कहा कि 22 कार्य पूरे किए जा चुके हैं और बाकी परियोजनाओं को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अधिकतर बड़े कार्य अंतिम चरण में हैं और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.