Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा की सेवा से जुड़ना अत्यंत सौभाग्य की बात : विकास पासी

लक्की भट्टी | लुधियाना
इस्कॉन एवं भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी द्वारा 16 जुलाई, दिन वीरवार को आयोजित की जा रही भगवान श्री जगन्नाथ जी की 30वीं विशाल, भव्य एवं ऐतिहासिक रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। बुधवार को कमेटी सदस्यों ने एप्पल हाइट के विकास पासी, जोगिन्द्र मित्तल काका, पुनीत गुप्ता, विवेक गुप्ता, कैलाश लड्ढा, भूषण जिंदल से भेंट कर उन्हें रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
एप्पल हाइट के विकास पासी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा और उनकी सेवा से जुडऩा अत्यंत सौभाग्य की बात है। रथयात्रा में सेवा करने वाले प्रत्येक जीव को आध्यात्मिक संतोष के साथ भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
उन्होंने युवाओं से भी बढ़-चढक़र सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की। कमेटी के चेयरमैन राजेश ढांडा ने श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के दिव्य दर्शन का महत्व बताते हुए कहा कि रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सेवा और सामाजिक एकता का भव्य उत्सव है। लोगों ने अभियान का स्वागत करते हुए रथयात्रा को सफल बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
निमंत्रण के दौरान कमेटी के महासचिव संजीव सूद बांका ने कहा कि इस वर्ष रथयात्रा को लेकर शहरवासियों में पहले से अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ जी के दिव्य रथ के दर्शन एवं सेवा का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातन प्रेमी को इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनना चाहिए।
निमंत्रण स्वीकार करते हुए पुनीत सिंगला ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी को अर्पित किए जाने वाले छप्पन भोग का प्रसाद रथयात्रा में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। भगवान का महाप्रसाद कृपा एवं मंगल का प्रतीक है।
परम गौ सेवक जोगिन्द्र मित्तल ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा में झाडू सेवा विनम्रता, सेवा और समर्पण का संदेश देती है। यह परंपरा हमें सिखाती है कि ईश्वर की सेवा में सभी समान हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

Summer express /शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने...

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.