Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

Summer express /शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए तथ्यों को जनता के सामने रखेगी।सुक्खू ने विधानसभा में रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष के वॉकआउट को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान रोजगार से जुड़े सवाल पर करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। विपक्ष को सवाल पूछने और अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद भाजपा विधायक दल ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को पर्याप्त समय दिया और रोजगार के मुद्दे पर चर्चा भी कराई गई। ऐसे में बार-बार अतिरिक्त सवाल पूछने की जिद करना और फिर सदन से बाहर चले जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को विधानसभा के भीतर रहकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।सुक्खू ने कहा कि विधानसभा में अभी स्वास्थ्य और रोजगार समेत कई अहम विषयों पर चर्चा होनी है। सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता पक्ष किसी भी मुद्दे पर चर्चा से पीछे नहीं हटेगा और विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सवालों का तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि व्हाइट पेपर कमेटी की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्रदेश की जनता के सामने पिछली सरकार के कार्यकाल से जुड़े मामलों की वास्तविक स्थिति रखना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

Summer express /शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने...

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.