Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रैंप वॉक, गेम्स से सजी आईएनएसडी की ‘मस्ती की पाठशाला’

सौरव अरोड़ा | लुधियाना
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन (आईएनएसडी), दुगरी में आयोजित ‘मस्ती की पाठशाला’ कार्यक्रम में फैशन, इंटीरियर, ग्राफिक डिज़ाइन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में फैशन रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, टीम-बिल्डिंग गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया तथा संस्थान में मिले सीखने के अनुभव साझा किए।आईएनएसडी की निदेशक चीना मारवाहा ने विद्यार्थियों को नवाचार और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं क्रिएटिव स्ट्रैटेजिस्ट शायला मारवाहा ने अनुभवात्मक शिक्षा, टीमवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें सीखने के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.