Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला नगर निगम को मिला नया नेतृत्व,शमशेर नेहरिया बने मेयर, प्रेरणा गुलेरिया डिप्टी मेयर निर्वाचित

Summer express /धर्मशाला, राहुल-:  नगर निगम धर्मशाला को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को आयोजित बैठक में वार्ड-2 से भाजपा पार्षद शमशेर नेहरिया को सर्वसम्मति से मेयर तथा वार्ड-8 से भाजपा पार्षद प्रेरणा गुलेरिया को डिप्टी मेयर चुना गया। दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, जिन्हें जांच के बाद वैध पाया गया। इसके बाद उपस्थित पार्षदों ने सर्वसम्मति से दोनों उम्मीदवारों का निर्वाचन किया। उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 12 पार्षद उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा के 11 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद शामिल थे।गौरतलब है कि 29 जून को प्रस्तावित चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दिया गया था। उस दिन चुनाव के लिए 13 पार्षदों की उपस्थिति आवश्यक थी, जबकि बुधवार को आयोजित बैठक में ऐसी अनिवार्यता नहीं थी।नवनिर्वाचित मेयर शमशेर नेहरिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और धर्मशाला को एक आदर्श शहर बनाने के लिए सभी पार्षदों तथा प्रशासन के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की विस्तृत जानकारी लेने के बाद विकास योजनाओं को गति दी जाएगी।डिप्टी मेयर प्रेरणा गुलेरिया ने अपने निर्वाचन पर पार्टी नेतृत्व और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस अवसर पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों शहर के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला की जनता ने नगर निगम चुनाव में भाजपा पर भरोसा जताया है और नया नेतृत्व शहर के विकास को नई दिशा देगा। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.