Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पत्नी के साथ रह रहे युवक को पति ने मारी गोली, हालत गंभीर

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। एनसीआर से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक को कथित तौर पर महिला के पति ने गोली मार दी। घटना बल्लभगढ़ क्षेत्र की राजीव कॉलोनी की है, जहां देर रात घर में घुसकर युवक पर फायरिंग की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी विजय की शादी सुमन नामक महिला से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और वे अलग-अलग रहने लगे। बताया जा रहा है कि पति से अलग होने के बाद सुमन करीब एक महीने पहले फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में विपिन यादव नामक युवक के साथ रहने लगी थी।

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि राजीव कॉलोनी में एक युवक को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां विपिन यादव घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय देर रात घर पहुंचा और विपिन पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

वहीं, जिस मकान में महिला किराए पर रह रही थी, उसके मालिक विकास ने बताया कि रात के समय महिला के रोने की आवाज सुनकर वह बाहर आए। उन्होंने देखा कि छत पर खून फैला हुआ था और युवक घायल पड़ा था। मकान मालिक के अनुसार, दोनों करीब 15 दिन पहले ही किराए पर रहने आए थे। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.