Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार: कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में मारा गया संदिग्ध अपराधी राजा

पटना |  बिहार के चर्चित कारोबारी और मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस केस से जुड़े एक वांछित अपराधी विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मंगलवार तड़के एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस ने इस मामले के मुख्य शूटर उमेश उर्फ विजय को मालसलामी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उमेश ने खुलासा किया कि उसे हथियार राजा ने मुहैया कराए थे। इसी आधार पर पुलिस ने मंगलवार सुबह राजा को पकड़ने के लिए उसके ठिकाने पर रेड की।

लेकिन जैसे ही पुलिस टीम राजा के घर पहुंची, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें राजा मौके पर ही मारा गया। पुलिस का कहना है कि राजा का खेमका हत्याकांड से सीधा संबंध नहीं था, लेकिन उसने शूटर को हथियार देने में अहम भूमिका निभाई थी।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पुष्टि की कि राजा पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्याएं भी शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने उमेश समेत हिरासत में लिए अन्य संदिग्धों से पूछताछ तेज कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पिछले शुक्रवार की देर रात, कारोबारी गोपाल खेमका अपनी कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह होटल पनाश के पास स्थित अपने अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही पटना पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.