Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धान रोपाई के बीच डीएपी खाद की किल्लत, कैथल के किसानों की बढ़ी परेशानी

Summer express, कैथल । हरियाणा के कैथल जिले के पाई क्षेत्र में धान रोपाई के चरम सीजन के दौरान डीएपी खाद की भारी कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पाई सहकारी समिति में खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई किसान मजबूरी में बिना खाद के ही धान की रोपाई कर रहे हैं।

खाद संकट को लेकर किसानों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन और विभाग से जल्द डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकारी प्रधान बलवान पाई, करतारा राम, दिलबाग, सुभाष और संजय ने बताया कि धान की शुरुआती अवस्था में डीएपी खाद बेहद जरूरी होती है, क्योंकि इसी समय फसल को पर्याप्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि रोपाई का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन खाद की कमी के कारण खेती की लागत और मेहनत दोनों पर असर पड़ने की आशंका है।

किसानों ने आरोप लगाया कि सहकारी समिति में कई दिनों से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कुछ किसानों को मजबूरी में बिना खाद के रोपाई करनी पड़ रही है, जबकि कई किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं।

वहीं, पाई सहकारी समिति के प्रबंधक आनंद मलिक ने बताया कि खाद की मांग उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से आश्वासन मिला है कि अगले एक-दो दिनों में डीएपी खाद की खेप समिति में पहुंच जाएगी, जिसके बाद किसानों को राहत मिल सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.