Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस ने संगठन विस्तार अभियान का किया आगाज़, रामपुर के पूर्व भाजपा नेता बृजलाल 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले ही दिन कांग्रेस ने इसे बड़ी राजनीतिक सफलता बताते हुए दावा किया कि रामपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे बृजलाल अपने करीब 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। राजधानी शिमला स्थित राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संगठन विस्तार अभियान का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों से नए कार्यकर्ताओं व नेताओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले एक महीने के भीतर 8 से 10 हजार लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।विनय कुमार ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन विस्तार अभियान से कांग्रेस को प्रदेशभर में नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार और व्यापक होगा।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने गृह क्षेत्र संगड़ाह पंचायत समिति में अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित सदस्यों का बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर क्रॉस वोटिंग करवाई। विनय कुमार ने कहा कि जनमत कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बृजलाल और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र रहा है और भविष्य में भी यह स्थिति बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ अन्य प्रमुख लोग भी कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही वे भी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भी रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उनके अनुसार क्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

वहीं कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा के प्रत्याशी रहे बृजलाल ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव पहले भी कांग्रेस से रहा है, लेकिन बाद में वे भाजपा में चले गए थे। अब उन्होंने दोबारा कांग्रेस की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी में वापसी का निर्णय लिया है।

बृजलाल ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब कार्यकर्ताओं की अपेक्षा कुछ चुनिंदा नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है। बृजलाल ने कहा कि वे विक्रमादित्य सिंह के कार्यों और विकास की सोच से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं तथा आगे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कांग्रेस ने संगठन विस्तार अभियान का किया आगाज़, रामपुर के पूर्व भाजपा नेता बृजलाल 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले ही दिन कांग्रेस ने इसे बड़ी राजनीतिक सफलता बताते हुए दावा किया कि रामपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे बृजलाल अपने करीब 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस...

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Summer express, देहरादून,। उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार तक मानसून राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच गया, जिसके बाद कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून समेत पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट...

फिरोजपुर में लक्ष्मण नहर टूटी, 400 एकड़ धान की फसल जलमग्न; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express, फिरोजपुर,। पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र में गुरुवार को लक्ष्मण नहर में कटाव आने से सैकड़ों किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई। गांव राहू के हिठाड़ के पास नहर टूटने के बाद तेज बहाव का पानी आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे करीब 400 एकड़ में खड़ी...

पानीपत में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, तीसरे साथी की भूमिका जांच के घेरे में

Summer express, पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले के सिवाह गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय समीर पुत्र मुकेश और 15 वर्षीय असीस पुत्र बिल्लू के रूप में...

पंचायती जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे सरपंच से मारपीट, वीडियो वायरल

Summer express, महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र स्थित गांव कुलताजपुर में पंचायती जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान गांव के सरपंच के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.