Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहली मूसलाधार बारिश में जसूर बाजार जलमग्न,ट्रक यूनियन कार्यालय में घुसा गंदा पानी

Summer express/कांगड़ा, संजीव महाजन -:जसूर बाजार में मानसून की पहली तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया। भारी बारिश के बाद बाजार की नालियों का गंदा पानी ट्रक यूनियन कार्यालय में करीब डेढ़ फुट तक भर गया, जिससे ट्रक मालिकों, चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्थिति गंभीर होने पर ट्रक मालिकों और ड्राइवरों ने ट्रक यूनियन के प्रधान यशपाल पप्पू धालीवाल और पंचायत प्रधान अंजना धालीवाल को मौके पर बुलाया। दोनों प्रतिनिधियों ने कार्यालय में भरे गंदे पानी और बाजार की बदहाल जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग उठाई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जसूर बाजार के प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन पुल के पास खड्ड पर बनाए गए अस्थायी बाईपास के कारण बरसाती पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा है। इसी वजह से बारिश का पानी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में जमा हो रहा है, जिससे हर वर्ष लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय निवासी राम मेहरा ने बताया कि बरसाती नाले का तेज बहाव सीधे उनके घर की दीवारों से टकराता है, जिससे मकान को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।ट्रक यूनियन के प्रधान यशपाल पप्पू धालीवाल ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जल निकासी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आगामी बारिश के दौरान हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...

करनाल में सफाई कर्मचारियों पर प्रशासन सख्त, 20 से 30 हिरासत में

summer express , राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। लंबे समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच करनाल प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम नगर निगम के वाहन यार्ड को खाली करवाने पहुंची पुलिस और धरने पर बैठे...

अंबाला में बदलते मौसम का असर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Summer express , अंकुर कपूर  अंबाला। बदलते मौसम और कभी बारिश तो कभी तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.