Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सलोह प्राथमिक स्कूल अग्निकांड के बाद 31 बच्चों की पढ़ाई जारी, माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया अस्थायी इंतजाम

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:चुराह विधानसभा क्षेत्र की जसोरगढ़ पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोह में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। आग लगने से स्कूल भवन के तीन कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे विद्यालय में रखा फर्नीचर, शैक्षणिक सामग्री और अन्य आवश्यक सामान भी नष्ट हो गया।

विद्यालय में अध्ययनरत 31 विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया था। इसे देखते हुए चुराह प्रशासन ने सभी बच्चों को निकट स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला सलोह में एक कक्ष उपलब्ध कराया है, जहां नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की शिक्षा किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दी जाएगी।वहीं, उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) चुराह राजेश कुमार जरियाल ने बताया कि आगजनी में प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति का आकलन करने के बाद जिला प्रशासन को नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द स्वीकृति मिलने के बाद नए भवन का निर्माण शुरू होगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। फिलहाल प्रशासन अस्थायी व्यवस्था के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सलोह प्राथमिक स्कूल अग्निकांड के बाद 31 बच्चों की पढ़ाई जारी, माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया अस्थायी इंतजाम

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:चुराह विधानसभा क्षेत्र की जसोरगढ़ पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोह में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। आग लगने से स्कूल भवन के तीन कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए,...

पत्नी के साथ रह रहे युवक को पति ने मारी गोली, हालत गंभीर

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। एनसीआर से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक को कथित तौर पर महिला के पति ने गोली मार दी। घटना बल्लभगढ़ क्षेत्र की राजीव कॉलोनी की है, जहां देर रात घर में घुसकर युवक पर फायरिंग की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर...

एसआईआर प्रक्रिया निष्पक्ष हो, सही मतदाता का नाम न कटे: राव नरेंद्र सिंह

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया है, ताकि...

फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: मुखबिरी के शक में युवक को स्कॉर्पियो से कुचला, वीडियो वायरल

Summer express, फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने मुखबिरी के शक में एक युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी युवक के पीछे करीब 200 मीटर तक गाड़ी दौड़ाते रहे और फिर तेज रफ्तार वाहन से उसे टक्कर मार दी।...

धान रोपाई के बीच डीएपी खाद की किल्लत, कैथल के किसानों की बढ़ी परेशानी

Summer express, कैथल । हरियाणा के कैथल जिले के पाई क्षेत्र में धान रोपाई के चरम सीजन के दौरान डीएपी खाद की भारी कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पाई सहकारी समिति में खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई किसान मजबूरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.