Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैलाश फेडरेशन को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर बोले— जनहित और पारदर्शिता होगी पहली प्राथमिकता

शिमला, संजू -:कैलाश डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फेडरेशन (कैलाश फेडरेशन) के नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने गुरुवार को शिमला स्थित कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न बोर्ड-निगमों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने उनका स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद बलदेव सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और शिमला जिला के जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जनसेवा का अवसर भी है और वे इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।उन्होंने बताया कि फेडरेशन के कार्यों को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने के लिए जल्द ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राथमिकताओं और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।राजनीतिक नियुक्तियों में हो रही देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक चुनौतियों के बीच भी संतुलित तरीके से काम किया है। उनके अनुसार सरकार परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि उनका उद्देश्य फेडरेशन के माध्यम से शिमला जिला सहित प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए फेडरेशन की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में मकान से टकराई डायल-112 गाड़ी, पुलिसकर्मियों पर नशे का आरोप

summer express , कैथल। कैथल जिले में सोमवार रात डायल-112 की एक गाड़ी मकान के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में शराब की बोतल मिलने पर उसमें सवार तीन पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों के...

रेवाड़ी में रातभर बारिश, बावल में सबसे ज्यादा बरसे बादल

Summer express, रेवाड़ी। जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार देर रात भी जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली और मंगलवार को...

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.