Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, छह दिन मौसम रहेगा सक्रिय

चंडीगढ़। पंजाब में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 18 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की संभावना के बीच प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। लुधियाना में संभावित जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम की मेयर देर रात करीब 2 बजे प्रमुख पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पंप, जनरेटर और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह कार्यशील रहें, ताकि बारिश के दौरान शहर में पानी जमा न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पंजाब के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना
चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में बुधवार को हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी सोमवार तक रुक-रुक कर बारिश और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का यह दौर किसानों के लिए भी राहत लेकर आएगा। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव, और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, छह दिन मौसम रहेगा सक्रिय

चंडीगढ़। पंजाब में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 18 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रह...

जापान की मदद से भारत में लगेंगे खाद के 1000 कारखाने

नई दिल्ली। भारत और जापान ने आर्थिक साझेदारी को नई रफ्तार देने का फैसला किया है। भारत-जापान जॉइंट इकोनोमिक फोरम में प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी कंपनियों की दिक्कतें दूर करने के लिए ‘जापान बिजनेस वीक’ शुरू करने का ऐलान किया। पीएमओ के सीनियर अधिकारी सीधे जापानी निवेशकों से बातचीत करेंगे।मोदी ने कहा कि आज दुनिया...

सुखना वेटलैंड का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रवासी पक्षियों के लिए बेहतर आवास विकसित करने के निर्देश

summer express मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को वेटलैंड अथॉरिटी, चंडीगढ़ की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महत्व के सुखना वेटलैंड के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से सुखना वेटलैंड...

मशोबरा पंचायत समिति निर्विरोध बनने पर बोले अनिरुद्ध सिंह, “जिला परिषद शिमला में भी कांग्रेस बनाएगी बोर्ड”

Summer express/शिमला, संजू -:मशोबरा पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने के बाद गुरुवार को पंचायत समिति का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला। इस दौरान मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और दावा किया कि मशोबरा में कांग्रेस की एकजुटता ने विपक्ष की रणनीति को विफल...

कैलाश फेडरेशन को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर बोले— जनहित और पारदर्शिता होगी पहली प्राथमिकता

शिमला, संजू -:कैलाश डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फेडरेशन (कैलाश फेडरेशन) के नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने गुरुवार को शिमला स्थित कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न बोर्ड-निगमों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने उनका स्वागत किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.