Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईडीएफसी बैंक घोटाला : प्रदूषण बोर्ड का पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार पंचकूला स्पेशल कोर्ट में पेश, तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर


मोनिका रावत , पंचकूला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार को सरकारी धन के कथित गबन के मामले में वीरवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह उन्हें पंचकूला सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने प्रवीन कुमार को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।

सीबीआई के अनुसार, जांच में सामने आया है कि परवीन कुमार ने विभाग की मंजूरी और आधिकारिक रिकॉर्ड के बिना गुप्त रूप से बैंक खाता खुलवाया था। आरोप है कि बाद में इसी खाते का इस्तेमाल सरकारी धन के गबन के लिए किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि चेक और डेबिट नोट्स के जरिए सरकारी राशि निकालकर आरोपी के नियंत्रण वाली शेल कंपनियों में ट्रांसफर की गई।

सीबीआई ने बताया कि खाते के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता परवीन कुमार थे, लेकिन उसमें एक ऐसे अन्य आरोपी का मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया था, जो विभाग का कर्मचारी ही नहीं था। एजेंसी के मुताबिक ऐसा कथित तौर पर फर्जी लेन-देन को छिपाने के उद्देश्य से किया गया।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर CBI ने 2 जुलाई 2026 को परवीन कुमार को गिरफ्तार किया। इससे पहले इसी मामले में HSPCB के दो अन्य अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीबीआई के अनुसार, HSPCB से जुड़ा यह मामला सेक्टर-32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में सामने आए बड़े वित्तीय घोटाले का हिस्सा है। एजेंसी का आरोप है कि हरियाणा सरकार के आठ विभागों के लगभग 504 करोड़ रुपये फर्जी या अस्तित्वहीन फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और डेबिट नोट्स के माध्यम से शेल कंपनियों में स्थानांतरित किए गए।

जांच एजेंसी ने बताया कि इस मामले में अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के छह बैंक अधिकारी, हरियाणा सरकार के तीन अधिकारी, दो कंपनियां और छह निजी व्यक्ति शामिल हैं। वहीं अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश...

मानसून में साच पास जाने वाले पर्यटक रहें सतर्क, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा सलाह

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए चुराह प्रशासन ने अहम एडवाइजरी जारी की है। मानसून की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे साच पास...

हिमाचल सुरक्षित, कुछ क्षेत्रों की घटनाओं से पूरे प्रदेश को न आंकें: सीएम मीडिया एडवाइजर

Summer express/शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं होना सामान्य बात है, लेकिन इसे व्यापक संकट या ट्रेंड के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल पूरी...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से...

मेगा रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां शामिल, युवाओं में दिखा उत्साह

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू, । हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने अपने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.