Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल सुरक्षित, कुछ क्षेत्रों की घटनाओं से पूरे प्रदेश को न आंकें: सीएम मीडिया एडवाइजर

Summer express/शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं होना सामान्य बात है, लेकिन इसे व्यापक संकट या ट्रेंड के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल पूरी तरह सुरक्षित हैं और पर्यटकों को अनावश्यक रूप से डरने की जरूरत नहीं है।

नरेश चौहान ने कहा कि मीडिया में कुछ क्षेत्रों की आपदा संबंधी खबरें प्रमुखता से आने के कारण पर्यटकों में पूरे हिमाचल को लेकर भय का माहौल बन जाता है, जबकि वास्तविकता यह है कि केवल कुछ इलाकों में ही बारिश से नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं तथा अधिकांश सड़कें खुली हुई हैं। हालांकि लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने से बचना चाहिए।नगर परिषदों और नगर समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी को लेकर भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जहां किसी दल को स्पष्ट बहुमत मिला है, वहां लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लोकतंत्र की हत्या नहीं हो रही, बल्कि देश में लोकतंत्र खतरे में है, जहां चुने हुए जनप्रतिनिधियों को एजेंसियों का भय दिखाकर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा सिराज क्षेत्र में आपदा प्रभावितों को मुआवजा न मिलने के आरोपों पर नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार से अपेक्षित सहायता नहीं मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित लोगों को 7 -7 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा दे चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि का अब तक कोई पता नहीं है और भाजपा को बताना चाहिए कि वह राशि कहां गई।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। उनका आरोप था कि पिछले तीन वर्षों से मंदिर में चोरी की घटनाएं होती रही हैं और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे का भी पूरा हिसाब जनता के सामने आना चाहिए।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए लगातार केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल का पक्ष रख रहे हैं और इसी उद्देश्य से दिल्ली जाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...

डेराबस्सी में 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियारों से हमला: दोनों हाथों की उंगलियां कटीं, PGI रेफर

Summer express , डेराबस्सी । डेराबस्सी में रात एक 18 वर्षीय युवक पर मोटरसाइकिल सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पंजाब फैशन रेडीमेड शॉप पर काम करने वाले आदिल खान पुत्र सलीम खान को हमले में सिर और दोनों हाथों पर गंभीर...

स्मार्ट मीटर को लेकर हमीरपुर में बढ़ा विवाद, कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ताओं का विरोध

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हमीरपुर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार किए जाने के बाद विद्युत बोर्ड की ओर से उनके बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.