Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होक ,  हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है। अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की, कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है। सीएम सुक्खू ने प्रदेश को केवल कर्ज में डुबोने के अलावा और कुछ नहीं किया है। जिस कारण अब सुक्खू अपनी पार्टी से भी अलग थलग होकर हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। यह बात अनुराग ने नेरचौक में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।

अनुराग ने कहा कि सीएम सुक्खू  हर मंच से आरोप लगाते हैं कि भाजपा प्रदेश में पांच गुटों में बंटी है। जबकि सच्चाई यह है यहाँ कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है और यही बात अपनी पार्टी को बोलने के बजाय सीएम सुक्खू गलती से भाजपा को ही कह देते हैं।वहीं इस मौके पर पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच अनुराग ठाकुर का नाम सामने आने पर पूछे गए सवाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह चर्चा केवल मीडिया में ही चली हुई है। इसके लिए अभी मीडिया को इंतजार करना होगा, वे फिलहाल पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं साथ एक कार्यकर्ता की ही जिम्मेदारी निभा रहे हैं। एक कार्यकर्ता होने के नाते उनका भी सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने के अलावा कोई अन्य फोकस नहीं है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजी राखी, समाज की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने अंबाला शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार जताया। कार्यक्रम...

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.