Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में मानसून का कहर: मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली | देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, केरल और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल गया है, जिसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू है।

दिल्ली में रविवार को हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में भी अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अनुमान है।

मुंबई और रायगढ़ जिले में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। लगातार बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 13 फ्लाइट्स को दूसरे हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया। मुंबई के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में 200 से 300 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिलीं।

भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। कुर्ला में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गोरेगांव में बाइक पर पेड़ गिरने से एक किशोर की जान चली गई। अंधेरी के साकीनाका इलाके में खुले मैनहोल में गिरने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

झारखंड में छह से नौ जुलाई तक सभी 24 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

केरल के कई हिस्सों में भी लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कन्नूर और कासरगौड़ समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को सात जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.