Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, हथियारबंद हमलावरों की फायरिंग में बच्ची समेत दो घायल

Summer express, इंफाल | मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों के बीच एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। कांगपोकपी जिले के थिंगखोंगजांग गांव में रविवार शाम हथियारबंद समूहों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 8 वर्षीय बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हमले में घायल हुईं 56 वर्षीय नेन्गनेइचोंग किपजेन और आठ साल की लामनेइंगा किपजेन को देर रात इलाज के लिए इंफाल लाया गया। दोनों को पहले असम राइफल्स कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं रिम्स अस्पताल परिसर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

दरअसल, जून महीने में भी कांगपोकपी जिले में गोलीबारी की एक घटना में घायल हुए कुकी समुदाय के तीन युवकों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। उस दौरान कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दावा किया था कि घायलों में हथियारबंद लोग शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर में घुसने की भी कोशिश की थी।

ताजा हमले के बाद कुकी समुदाय की प्रमुख संस्था ‘कुकी इनपी मणिपुर’ (KIM) ने घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने आरोप लगाया कि इस गोलीबारी के पीछे एनएससीएन (आईएम) और जेडयूएफ (कामसन) का हाथ हो सकता है।

केआईएम ने बयान जारी कर कहा कि निहत्थे नागरिकों की बस्ती को निशाना बनाना आतंकवादी कार्रवाई के समान है और यह मानवता व कानून व्यवस्था पर गंभीर हमला है। संगठन ने केंद्र और राज्य सरकार से आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

संगठन का कहना है कि लगातार हो रही हिंसक घटनाओं और सुरक्षा में चूक के कारण लोगों का सरकारी संस्थाओं पर भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.