Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मक्की की फसल में फॉल आर्मीवर्म का खतरा बढ़ा, कृषि विभाग ने किसानों को दिए बचाव के निर्देश

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: खरीफ सीजन के दौरान मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म (Fall Armyworm) के बढ़ते खतरे को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और समय पर बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार यदि इस कीट की शुरुआती अवस्था में पहचान कर उचित प्रबंधन किया जाए तो फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। इसके लिए कृषि विभाग की टीमें लगातार खेतों का निरीक्षण कर रही हैं और किसानों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. राहुल कटोच ने बताया कि फॉल आर्मीवर्म पिछले कुछ वर्षों से मक्की की खेती के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में इस कीट की पहली पहचान कर्नाटक के शिवगिरी हिल्स क्षेत्र में हुई थी, जिसके बाद इसका प्रकोप देश के कई राज्यों सहित हिमाचल प्रदेश में भी फैल गया। उन्होंने बताया कि इस कीट की मादा एक बार में लगभग एक हजार अंडे देने की क्षमता रखती है, जिससे इसकी संख्या तेजी से बढ़ती है और फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है।डॉ. कटोच ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय की सिफारिशों के अनुरूप प्रभावी कीटनाशक कृषि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को खट्टी लस्सी और अन्य प्राकृतिक घोलों के उपयोग की सलाह दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि यदि खेतों में फॉल आर्मीवर्म का प्रकोप दिखाई दे तो तुरंत कृषि विभाग या प्राकृतिक खेती से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर फसल को सुरक्षित रखा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.