Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीन सौदे में 9 लाख लेने के बाद मुकरने का आरोप, तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Summer express, सिरसा। जिले के गांव पोहड़कां में कृषि भूमि के सौदे को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 18 कनाल जमीन की रजिस्ट्री न कराने और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मोहल्ला जेल ग्राउंड निवासी अनिल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में उसने गांव पोहड़कां निवासी मदन लाल, साहब राम उर्फ साबा और उनके पिता मांगे राम के साथ 18 लाख रुपये में कृषि भूमि खरीदने का समझौता किया था। 22 सितंबर 2020 को दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा भी हुआ था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, सौदे के समय आरोपियों ने बताया था कि जमीन को लेकर अदालत में मामला लंबित है और स्टे हटते ही रजिस्ट्री उसके नाम कर दी जाएगी। इकरारनामे के दौरान उसने चार लाख रुपये बयाने के रूप में दिए थे। बाद में आरोपियों ने पिता के इलाज का हवाला देकर पांच लाख रुपये और ले लिए। इस तरह कुल नौ लाख रुपये आरोपियों को दिए गए।

अनिल गोयल का आरोप है कि मार्च 2026 में लोक अदालत के माध्यम से जमीन से स्टे हट गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने साफ तौर पर जमीन ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया।

शिकायत में कहा गया है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन के दाम बढ़ने के बाद आरोपियों ने सौदे से पीछे हटने का फैसला किया।

मामले में साझा ट्यूबवेल की पानी की बारी बेचने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी 10 घंटे की पानी की बारी बिना अनुमति किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई। इसके बदले डेढ़ लाख रुपये खाते में जमा कराए गए, जबकि बाकी रकम अब तक नहीं दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.