Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में साले की चाकू मारकर हत्या, पत्नी को बंधक बनाकर बुलाने का आरोप

Summer express, करनाल | करनाल के कुचपुरा गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने अपने साले को ससुराल बुलाकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रायसन गांव निवासी 28 वर्षीय जसविंदर की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। इसी दौरान उसकी बहन मंजीत कौर की शादी कुचपुरा निवासी मनीष के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मंजीत को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और ससुराल पक्ष अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

रात को विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर मंजीत कौर को कमरे में बंद कर दिया और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर 20 लाख रुपये लाने की मांग की। डर और दबाव में मंजीत ने अपने भाई जसविंदर को फोन कर मदद के लिए बुलाया।

बताया जा रहा है कि जसविंदर अपने दो भाइयों के साथ बहन को बचाने के लिए कुचपुरा गांव पहुंच रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जसविंदर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले पहले भी कई बार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर चुके हैं। उसने बताया कि जब भी उसका भाई उसे लेने आता था, तब उसके साथ भी मारपीट की जाती थी।

घटना की सूचना मिलते ही निसिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.