Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बघेल पर हाईकमान को गुमराह करने का आरोप, बोले- दो दिन में सब बता दूंगा

चंडीगढ़/नई दिल्ली
पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खुलकर गुटबाजी में बदलता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने पार्टी हाईकमान के सामने पंजाब की वास्तविक स्थिति नहीं रखी और अपनी रिपोर्ट में वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी का सही आकलन नहीं किया।
चन्नी गुट का दावा है कि यदि हाईकमान तक सही जानकारी पहुंचाई जाती तो संगठनात्मक नियुक्तियों पर अलग फैसला हो सकता था।
सूत्रों के अनुसार, बघेल के चंडीगढ़ दौरे के दौरान चन्नी और उनके समर्थक नेताओं ने निर्धारित बैठक में हिस्सा नहीं लिया। इसके बजाय मोहाली में अलग बैठक कर अपनी रणनीति पर चर्चा की गई। इस कदम को पार्टी नेतृत्व के लिए स्पष्ट राजनीतिक संदेश माना जा रहा है कि असंतुष्ट नेता मौजूदा फैसलों से संतुष्ट नहीं हैं।
चन्नी समर्थकों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने और नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बंटवारे में वरिष्ठ नेताओं की राय को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।
उनका आरोप है कि बघेल ने हाईकमान को यह भरोसा दिलाया कि अधिकांश नेता फैसलों से सहमत हैं, जबकि जमीनी स्थिति इससे अलग है। इसी कारण उन्होंने बघेल की बैठक का बहिष्कार कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में विवाद को ज्यादा तूल न देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं से संवाद जारी है और पार्टी के भीतर मतभेद बातचीत से सुलझा लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन दीजिए, सब बता दूंगा। उनके इस बयान को संकेत माना जा रहा है कि हाईकमान जल्द स्थिति पर अपना रुख स्पष्ट कर सकता है।

हाईकमान के निर्णय का सम्मान करेंगे: वड़िंग

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सार्वजनिक रूप से संयमित रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा या संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करना पार्टी नेतृत्व का अधिकार है और वह हाईकमान के हर निर्णय का सम्मान करेंगे। उनका कहना है कि कांग्रेस का उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना है और सभी नेताओं को व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करना चाहिए।

चन्नी और रंधावा ने की अलग-अलग बैठक

पार्टी के भीतर जारी खींचतान के बीच चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने समर्थक नेताओं के साथ अलग बैठक की। बैठक के बाद नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की बात कही, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। बाद में असंतुष्ट नेताओं के प्रतिनिधियों के दिल्ली जाकर कांग्रेस नेतृत्व से मिलने की भी खबरें सामने आईं, जिससे स्पष्ट है कि मामला अब पूरी तरह हाईकमान के स्तर पर पहुंच चुका है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर असर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंजाब कांग्रेस के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद अहम होंगे। यदि हाईकमान असंतुष्ट नेताओं की चिंताओं का समाधान निकालने में सफल रहता है तो विवाद शांत हो सकता है, लेकिन यदि मतभेद बने रहे तो 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर इसका असर पड़ सकता है। फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व लगातार संवाद के जरिए संगठन में एकजुटता कायम रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि दोनों पक्ष सार्वजनिक तौर पर पार्टी हित को सर्वोपरि बताने का दावा कर रहे हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.