Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शोघी में 242 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार,पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच

Summer express/शिमला, संजू -:स्पेशल सेल शिमला ने गुप्त सूचना के आधार पर शोघी बैरियर के पास नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 242 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।ASP शिमला महर पंवर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाहन के माध्यम से नशीला पदार्थ लेकर शोघी क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 242 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रदेव उर्फ दाणू निवासी सुन्नी, मोती शर्मा निवासी न्यू शिमला तथा सूरज चौहान, मूल निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में पुलिस के अनुसार इन्द्रदेव उर्फ दाणू के खिलाफ पहले से 53 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस अधिनियम, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और चोरी से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी PIT-NDPS Act के तहत निरुद्ध रह चुका है और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले में नशे की सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.